[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर उपिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में मच्छर:सफाई व्यवस्था चरमराई, मरीज परेशान, सफाई करवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर उपिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में मच्छर:सफाई व्यवस्था चरमराई, मरीज परेशान, सफाई करवाने की मांग

सादुलपुर उपिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में मच्छर:सफाई व्यवस्था चरमराई, मरीज परेशान, सफाई करवाने की मांग

सादुलपुर : सादुलपुर उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल परिसर में मरीजों के भर्ती वार्ड के मुख्य द्वार पर आवारा कुत्ते बैठे देखे जा रहे हैं, वहीं प्रसूता वार्ड में मच्छरों का भारी प्रकोप है।

अस्पताल के भर्ती वार्ड के मुख्य गेट पर आवारा कुत्तों की मौजूदगी से मरीजों और आगंतुकों में भय और असुरक्षा का माहौल है। विशेष रूप से प्रसूता वार्ड में मच्छरों का प्रकोप गंभीर है, जिससे नई माताओं और शिशुओं में मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है।

बाथरूम में खून के धब्बे और वॉशरूम में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रसूता कक्ष में लगी दो एसी मशीनों में से एक भी चालू नहीं है, जिससे गर्मी में मरीजों को और अधिक परेशानी हो रही है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इन बदहाल व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की है, ताकि मरीजों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण में उपचार मिल सके।

Related Articles