[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 हजार के लालच में साइबर ठग को अकाउंट बेचा:फ्रॉड के लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन हुए, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

10 हजार के लालच में साइबर ठग को अकाउंट बेचा:फ्रॉड के लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन हुए, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया

10 हजार के लालच में साइबर ठग को अकाउंट बेचा:फ्रॉड के लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन हुए, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर पुलिस ने साइबर ठगों को अकाउंट बेचने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। केवल 10 हजार रुपए के लालच में युवक ने साइबर ठग को अपना अकाउंट बेच दिया। अकाउंट से लाखों रुपए का लेनदेन हुआ। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। साइबर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

साइबर पुलिस थाना के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया- साइबर पोर्टल पर संदिग्ध बैंक अकाउंट की शिकायत थी। इसके बाद अकाउंट होल्डर मोहम्मद शोयब(26) पुत्र सफीक भाटी निवासी ताजनगर,मोहल्ला हुसैनगंज निवासी वार्ड नंबर 18 को पूछताछ के लिए पुलिस थाने पर बुलाया गया।

जहां उसने बताया कि 10 हजार रुपए में उसने अपना अकाउंट किसी आदमी को बेच दिया था। पैसों के लालच के चलते उसने ऐसा किया। हालांकि वह आदमी को अच्छे से नहीं जानता। इसके बाद ही उसके अकाउंट से यह सारे लेनदेन हुए।

इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि शोयब के बैंक अकाउंट में सूरत सहित देश के कई राज्यों से फ्रॉड की राशि का लेनदेन हुआ है। अकाउंट खरीदने वाला ठग फ्रॉड की राशि इसी अकाउंट में मंगाकर उसे दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करता था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल दिलावर,भागीरथ,लक्ष्मण और आनंद शामिल रहे।

Related Articles