चूरू में 2 पिस्टल, 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:रतनगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचा
चूरू में 2 पिस्टल, 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:रतनगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचा
रतनगढ़ : चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों और गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रतनगढ़ थाना के एसआई सुभाषचंद्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे।
घेराबंदी कर पकड़ा युवक
गश्त के दौरान घुमान्दा सड़क मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और घेराबंदी कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 32 बोर की 2 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी युवक कालूराम खीचड़, निवासी जांदवा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस आरोपी से पिस्टल और कारतूस की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़कर अवैध हथियार आपूर्ति करने वाले पूरे गिरोह के सरगना तक पहुंचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093878


