फंदे पर झूल गई राजश्री : शादी के 2 साल बाद ही बुझ गई एक और बेटी की ज़िंदगी, मरने से पहले मां को भेजा दर्दभरा संदेश..”
फंदे पर झूल गई राजश्री : शादी के 2 साल बाद ही बुझ गई एक और बेटी की ज़िंदगी, मरने से पहले मां को भेजा दर्दभरा संदेश..”
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : आबिद खान
फतेहपुर : फतेहपुर के बीबीपुर बड़ा की बेटी विवाहिता राजश्री की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश उसके ससुराल नया बास में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राजश्री की शादी साल 2023 में नया बास के मनिष् के साथ हुई थी, पीहर पक्ष का आरोप हैं। कि ससुराल ही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन गया।

बताया जा रहा है कि मौत से कुछ ही देर पहले राजश्री ने अपनी मां को व्हाट्सएप पर एक लंबा और दर्द से भरा मैसेज भेजा, जिसमें उसने ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक प्रताड़ना और लगातार तनाव की बात कही। उस मैसेज में उसकी टूटती हिम्मत, डर और बेबसी साफ झलक रही थी-जैसे वह आखिरी बार अपनी पीड़ा बयां कर रही हो।
सुबह करीब 7:30 बजे यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब राजश्री फांसी के फंदे पर झूलती मिली। इस खबर के बाद पीहर पक्ष में कोहराम मच गया।

पीहर पक्ष से राज श्री के भाई मुकेश ने सदर थाना फतेहपुर ने एफ आई आर दर्ज करवाकर बताया कि राज श्री को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर की जा रही लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव के कारण ही उनकी बहन ने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी लंबे समय से तनाव में थी और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
पीहर पक्ष ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते उनकी बेटी की पुकार सुनी जाती, तो शायद आज वह जिंदा होती।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है :
क्या बेटियों की चीखें सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज तक ही सीमित रह जाएंगी?
क्या कानून का डर सिर्फ कागजों में ही रहेगा?
फिलहाल मामला पुलिस जांच के अधीन है और सच्चाई सामने लाने के लिए जांच जारी है, लेकिन एक मासूम जिंदगी हमेशा के लिए खामोश हो चुकी है…
मामला दर्ज कर लिया गया हैं। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया हैं। इस मामले में जांच सी ओ साहब कर रहे हैं जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। – सुरेंद्र देगड़ा थाना प्रभारी सदर थाना फतेहपुर सीकर
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


