अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा: आईजी:पुलिस लाइन का निरीक्षण कर ली क्राइम बैठक, समस्याएं भी सुनीं
अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा: आईजी:पुलिस लाइन का निरीक्षण कर ली क्राइम बैठक, समस्याएं भी सुनीं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश ने गुरुवार को पुलिस लाइन और परेड का निरीक्षण किया। वहीं, संपर्क सभा में पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ एक अपराध समीक्षा बैठक की।
आईजी ओमप्रकाश ने क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन को साथ लेकर उनके भय को कम करने का प्रयास करें। उन्होंने चूरू जिले में अन्य राज्यों से आने वाले तस्करों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। आईजी ने बताया कि चूरू जिले में अपराध ग्राफ में कमी आई है और गैंगस्टरों पर काफी हद तक लगाम कसी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

आईजी ने कहा कि दूसरे जिलों के बॉर्डर से आने वाले शराब और हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने प्रदेश में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को सक्रिय रहने और साइबर क्राइम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार, सिकाउ एएसपी डॉ. कृष्णा सामरिया, एएसपी सतपाल सिंह शेखावत, डीएसपी सुनील कुमार झाझड़िया, कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया, सदर थानाधिकारी मोटाराम, महिला थानाधिकारी रचना विश्नोई सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091592


