राजकीय विद्यालय डुलानियां में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
राजकीय विद्यालय डुलानियां में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
डुलानियां : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डुलानियां में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी एवं एसीबीईओ प्रेमचंद खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संस्था प्रधान सुनीता ने बताया कि कक्षा 12वीं के विद्यार्थी विशाल सोनी, नवदीप सुनिया, बिन्नु कुमारी तथा कक्षा 10वीं के वंश, आशीष कुमार और विनय को अतिथियों द्वारा साफा, माला, प्रतीक चिन्ह एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
प्रवेशोत्सव अभियान के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भी मुख्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान सुमन चौधरी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक नामांकन पर जोर दिया।
अभिभावकों से सहयोग की अपील
कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता राजेन्द्र कुमार ने अभिभावकों से विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और विद्यालय गतिविधियों में सहयोग करने का आग्रह किया। अभिभावकों में रोहिताश कुमार, इन्द्र सोनी और राजेराम ने भी विद्यार्थियों के हित में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


