अधिवक्ताओं से संपर्क कर मतदान की अपील, 22 अप्रैल को होंगे बार काउंसिल चुनाव
अधिवक्ताओं से संपर्क कर मतदान की अपील, 22 अप्रैल को होंगे बार काउंसिल चुनाव
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के वाइस चेयरमैन देवेन्द्र सिंह राठौड़ महलाना आज चूरू पहुंचे और अधिवक्ताओं से संपर्क करके अपने पक्ष में बैलेट नम्बर 104 पर मतदान करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 अप्रैल को होने हैं। देवेन्द्र सिंह राठौड़ महलाना अभी बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के वाइस चेयरमैन हैं।
इस मौके पर चूरू बार संघ के अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पीपी रोशन सिंह राठौड़, विशिष्ट लोक अभियोजक हेम सिंह शेखावत और राकेश सहारण, एपीपी राजेश माटोलिया, एडवोकेट नरेश कुदाल, एडवोकेट हनुमान सिंह राठौड़, एडवोकेट वरुण सैनी, एडवोकेट अभिषेक टावरी, एडवोकेट मनोज सैनी, एडवोकेट देवेन्द्र सिंह, एडवोकेट सरजीवन सिंह राठौड़, एडवोकेट पवन सिंह शेखावत, एडवोकेट युनुस खान, एडवोकेट सुमेर सिंह राठौड़, एडवोकेट विक्रम राठौड़ बरड़ादास, एडवोकेट दिलीप खान, एडवोकेट पंकज सिंह, एडवोकेट मनीष भारद्वाज, एडवोकेट गजेन्द्र खत्री, एडवोकेट याकूब खान, एडवोकेट विकास ओझा, एडवोकेट नरेन्द्र लाम्बा, एडवोकेट अभिषेक पूनिया, एडवोकेट शौकत खान, एडवोकेट मदन सिंह शेखावत, एडवोकेट अनीश खान, एडवोकेट सुरेश आर्य, एडवोकेट सुरेन्द्र लाम्बा, एडवोकेट नबाब खान, एडवोकेट शिव गौतम सोलंकी, एडवोकेट संजीव मीणा, एडवोकेट राकेश बहादुर खान, एडवोकेट योगेन्द्र सिंह शेखावत ख्याली, एडवोकेट प्रवीण सिंह शेखावत, एडवोकेट शिव सिंह राठौड़, एडवोकेट योगेश शर्मा, एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह राठौड़ आदि सहित बड़ी संख्या में वकील मौजूद थे। सभी ने एडवोकेट देवेन्द्र सिंह राठौड़ महलाना के पक्ष में मतदान करके विजयी बनाने का आव्हान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


