ओलावृष्टि से फसलें चौपट, गिरदावरी व मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
ओलावृष्टि से फसलें चौपट, गिरदावरी व मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
बिसाऊ : क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। इसे लेकर निकटवर्ती ग्राम दुलचास के किसानों ने प्रशासन से राहत की मांग की है। बुधवार को भाजपा नेता सुभाष जांगिड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिसाऊ तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
फसल पूरी तरह नष्ट होने का दावा
ज्ञापन में बताया गया कि 8 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि को हुई तेज ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण ग्राम दुलचास के खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और उनकी स्थिति दयनीय हो गई है।
गिरदावरी दोबारा कराने की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पुनः गिरदावरी कराई जाए, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन हो सके। साथ ही राज्य सरकार और बीमा कंपनियों के माध्यम से किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
किसानों को राहत की जरूरत
ग्रामीणों ने कहा कि समय पर मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों पर आर्थिक संकट गहरा सकता है। इसलिए प्रशासन जल्द कार्रवाई कर किसानों को राहत प्रदान करे। इस दौरान तेजपाल सिंह, गिरधारी लाल, राजेंद्र मेघवाल, संदीप, राकेश, विष्णु सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091498


