[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ‘विकसित ग्राम अभियान’ पर जोर, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ‘विकसित ग्राम अभियान’ पर जोर, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ‘विकसित ग्राम अभियान’ पर जोर, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विशेष रूप से मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान को लेकर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके।

पेयजल और जनसेवा पर विशेष फोकस
बैठक के दौरान पेयजल आपूर्ति, एलपीजी गैस वितरण सहित जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी व्यापक समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश
संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए।

अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles