[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिड़गिचिया रोड की जर्जर हालत से वार्ड 55 के लोग परेशान, नाले की गंदगी बनी बड़ी समस्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

गिड़गिचिया रोड की जर्जर हालत से वार्ड 55 के लोग परेशान, नाले की गंदगी बनी बड़ी समस्या

गिड़गिचिया रोड की जर्जर हालत से वार्ड 55 के लोग परेशान, नाले की गंदगी बनी बड़ी समस्या

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : शहर के वार्ड नं. 55 स्थित गिड़गिचिया रोड की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के समीप स्थित यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। विद्यालय के पास होने के कारण छात्राओं और शिक्षकों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क के साथ बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे क्षेत्र में बदबू का वातावरण बना हुआ है और मच्छरों की संख्या बढ़ने से डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।

निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है, जिससे आमजन को दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गिड़गिचिया रोड का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए तथा नाले की सफाई व मरम्मत कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही क्षेत्र में कचरा पात्र की व्यवस्था कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

दैनिक आवागमन में बाधा :
सड़क की खराब हालत के कारण यहाँ से पैदल चलना भी दूभर हो गया है और वाहनों का निकलना लगभग नामुमकिन सा हो गया है आमजनता का कहना है कि गिड़गिचिया रोड का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण करवाया जाए। क्षेत्र के नाले की सफाई, एवं कचरे पात्र की व्यवस्था की जाए और उसकी मरम्मत का उचित प्रबंध किया जाए ताकि जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस जन समस्या का कब तक स्थाई समाधान करता है।

Related Articles