बीदासर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में उमड़ा आस्था का सैलाब
बीदासर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में उमड़ा आस्था का सैलाब
बीदासर : शहर के राधा कृष्ण की हवेली में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन के तहत कथावाचक परमपूज्य स्वामी माधवजी महाराज (ऋषिकेश) के श्रीमुख से प्रतिदिन कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के साथ-साथ अखंड कीर्तन भी निरंतर चल रहा है, जिससे श्रद्धालु भक्ति में लीन हो रहे हैं। आपको बता दें कि श्री मद भागवत कथा का कार्यक्रम की शुरुआत 3 अप्रैल से हुई, जो 9 अप्रैल तक चलेगा।

इसके पश्चात 10 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे हवन एवं 11:15 बजे प्रसादी का आयोजन रखा गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम आयोजनकर्ता ईन्द्ररदास स्वामी द्वारा किया जा रहा है, वहीं समस्त कडवा परिवार बीदासर द्वारा व्यवस्थाओं को संभाला जा रहा है। कथा स्थल पर सुंदर सजावट, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया है। नित्य स्तुति प्रार्थना का हो रहा है आयोजन नित्य स्तुति प्रार्थना नगर में स्थित राधा कृष्ण हवेली मे स्वामी रामसुखदास जी महाराज की वाणी का प्रातः पाच बजे प्रतिदिन मनमोहन जी महाराज, पंकज जी महाराज, माधव जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


