सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीर परेशान, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीर परेशान, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
बीदासर : क्षेत्र के वार्ड न 3 स्थित बैगानी की नई पोल के पास मुख्य सड़क इन दिनों गड्ढों से भरी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है रिमझिम बारिश के बाद भी हालात और भी खराब हो जाते हैं, गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। राहगीरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके। अब देखना यह होगा की आगे प्रशासन किस तरह आमजन की समस्याओं का समाधान कब तक करता है
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091800


