खबर का असर : ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत अब चूरू पुलिस करेगी कार्यवाही-आईपीएस निश्चय प्रसाद एम
खबर का असर : ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ 'ऑपरेशन नकेल' के तहत अब चूरू पुलिस करेगी कार्यवाही-आईपीएस निश्चय प्रसाद एम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम. आई.पी.एस ने बताया कि चूरू शहर में आजकल ड्रग्स (चिट्टा, एमडी) का प्रभाव बढ रहा है जिससे स्कूल कॉलेज में पढने वाले नवयुवक नशे की चपेट में आ रहे है तथा नशा प्राप्त करने के लिए अवैध कार्यों को बढावा मिल रहा है। स्कूल कॉलेज में पढने वाले नवयुवक जो चिट्टा, एम. डी. का सेवन कर रहें है जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है एवम् उनके माता-पिता भी इस कारण तनाव में रहते हैं।

नवयुवकों में नशे की लत के कारण शहर का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है व परस्पर सौहर्दपूर्ण व्यवहार का विघटन हो रहा है। आमजन से भी इस बढते नशे के प्रभाव को समाप्त करने के लिए जिला पुलिस द्वारा पुलिस का सहयोग करने की अपील की जाती है तथा शहर में अवैध ड्रग तथा नशे से निपटने के लिए व युवा पीढ़ी को अवैध ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए आमजन के लिए चूरू पुलिस द्वारा एक हेल्प लाइन नम्बर 9950077191 जारी किये जा रहें है, ताकि उक्त हेल्पलाईन पर आमजन अवैध ड्रग्स तथा नशे के सम्बन्ध में सूचना दे कर अपने बच्चों, समाज व शहर को नशे से दूर रख सके व उक्त सूचना के आधार पर ड्रग पैडलर्स व नशा बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके व नवयुवकों के भविष्य को सुरक्षित कीया जा सके। सूचना देने वाले आमजन की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091592


