भव्य तरीके से मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव: पवन देरवाला
भव्य तरीके से मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव: पवन देरवाला
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : ब्राह्मण समाज झुंझुनूं की बैठक छावनी बाजार स्थित जोशियों की कुटिया में जिला अध्यक्ष पवन देरवाला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समाज के सदस्यों ने कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर भगवान परशुराम एवं राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सुबह 9:15 बजे होगी शोभायात्रा की शुरुआत
शोभायात्रा का शुभारंभ चुना चौक स्थित पुरोहितों की बगीची से प्रातः 9:15 बजे होगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फौज का मोहल्ला स्थित परशुराम मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने पर भगवान परशुराम की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
पुष्प वर्षा और तोरण द्वारों से होगा स्वागत
यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी और आकर्षक तोरण द्वार सजाए जाएंगे। इसके लिए व्यापारी वर्ग से भी सहयोग लिया जाएगा।
युवाओं की समिति करेगी समन्वय
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं की एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न मोहल्लों में जाकर समाज बंधुओं से संपर्क कर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
बैठक में शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, बालमुकुंद शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, नरेश जोशी, अशोक जोशी, पवन पांडेय, नीरज शर्मा, राजेंद्र जोशी, एडवोकेट लोकेश व्यास सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091591


