रींगस उपखंड में आसमानी आफत से सहमा अन्नदाता, बारिश से फसलों को भारी नुकसान
रींगस उपखंड में आसमानी आफत से सहमा अन्नदाता, बारिश से फसलों को भारी नुकसान
रींगस : सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलें और कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसलें पानी में भीगकर खराब होने लगी हैं, जिससे अन्नदाता के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के कई गांवों में सुबह से रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है। इस बेमौसम बारिश ने खासकर गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में इकट्ठी कर रखी थी, उनकी उपज भीगने से खराब हो रही है। थ्रेसरों की कमी के चलते किसान समय पर फसल को सुरक्षित नहीं कर पा रहे हैं, जिससे नुकसान और बढ़ता जा रहा है। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे खड़ी फसलें भी गिरने लगी हैं।
ऐसे में किसानों के चेहरों पर चिंता साफ देखी जा सकती है। कई किसानों का कहना है कि छह महीने की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है और यदि बारिश का दौर जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। इधर मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे किसानों की चिंता और गहरा गई है। किसान प्रशासन से फसल खराबे का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। लगातार बदलते मौसम के बीच अन्नदाता अब आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठा है, इस उम्मीद में कि जल्द मौसम साफ हो और उनकी मेहनत पूरी तरह बर्बाद होने से बच सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2106101


