[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छ भारत मिशन सहित ग्रामीण विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वच्छ भारत मिशन सहित ग्रामीण विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन सहित ग्रामीण विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार बुधवार को चूरू पंचायत समिति सभागार में स्वच्छ भारत मिशन सहित ग्रामीण विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान बीडीओ महेन्द्र कुमार भार्गव ने कहा कि विभागीय कार्यों में सभी फील्ड स्तरीय अधिकारी समुचित मुस्तैदी रखें और विभागीय निर्देशों की समयबद्ध व समुचित पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वच्छता दल का गठन किए जाएं और संकुल प्रभारी ग्राम पंचायतवार साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। स्वच्छता अभियान में लापरवाही करने वाले संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

एसबीएम जिला समन्वयक श्यामलाल पारीक ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नियमित सफाई, सामुदायिक स्वच्छता परिसर एवं पिंक शौचालय को क्रियाशील करवाने, ग्राम पंचायत में दृश्यमान सुन्दरता, स्वच्छता अभियान में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रशासक के दायित्वों तथा वर्ष 2026-2027 की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी।

ब्लॉक प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सुरेश कुमार सैनी ने कचरा परिवहन के टेण्डर में तकनीकी अधिकारियों की भूमिका, ग्राम पंचायत का रूट चार्ट, कचरा परिवहन ट्रोली पर जिंगल/कचरा संग्रहण का स्थान सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता व पर्यावरण पर विशेष जानकारी दी। ब्लॉक समन्वयक राजीव कुमार ने ग्राम पंचायतवार प्रगती प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान सभी सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, संकुल प्रभारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles