[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू विधायक हरलाल सहारण वास्तव में मंत्री पद के हकदार हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू विधायक हरलाल सहारण वास्तव में मंत्री पद के हकदार हैं

रही बात फर्जी टीसी मामले की तो भारत देश में और भी मंत्री होंगे, जिन पर विभिन्न आरोप लगे हैं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय से कहने को कुछ भी कहो चाहे लेकिन चूरू विधायक हरलाल सहारण वास्तव में मंत्री पद के हकदार हैं। लम्बे इंतज़ार के बाद अब हरलाल सहारण को मंत्री बनाने की मांग बूथ स्तर से उठने लगी है। वैसे भी देखें तो चूरू जिले में भाजपा के पास 6 में से सिर्फ हरलाल सहारण ही एक विधायक हैं। सहारण जमीन से जुड़े एक अनुभवी एवं भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ता और नेता हैं। फर्जी टीसी मामले के अलावा आज तक सहारण पर कोई आरोप नहीं लगा है। प्रधान, जिला प्रमुख और विधायक तक के राजनैतिक सफर में सहारण की छवि स्पष्टवादी और बेदाग रही है।

राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़, सहारण के आदर्श हैं। राठौड़ के सानिध्य में ही सहारण सफ़लता की ये सीढ़ियां चढ़े हैं। राठौड़ को पराजय के बाद खुद नई पारी खेलनी पड़ रही है, वरना तो सहारण पहली सूची में ही मंत्री बन गए होते। सहारण के लिए दुर्भाग्य की बात यह है कि चूरू भाजपा के नेता पार्टी नेतृत्व से उन्हें मंत्री बनाने की मांग नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई बड़े नेता कई बार चूरू आ गए लेकिन चूरू भाजपा के किसी भी पदाधिकारी ने उनसे सहारण को मंत्री बनाए जाने की मांग नहीं की। सहारण का स्वभाव ही ऐसा है कि वे खुद तो कभी नहीं कहेंगे कि मुझे मंत्री बना दो।

अब जो बूथ स्तर से मांग उठी है उसके अनुसार सहारण लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। सहारण को राजस्थान सरकार में मंत्री बनाया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री को भी यहां आने पर कहा जाएगा कि चूरू विधायक हरलाल सहारण को मंत्री बनाया जाए। ये भी सच है कि अगर हरलाल सहारण को मंत्री नहीं बनाया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में यह सीट भी भाजपा के हाथ से निकल सकती है।

चूरू लोकसभा की सीट भाजपा पहले ही खो चुकी है। सब कुछ चूरू भाजपा के कार्यकर्ताओं पर निर्भर है, वे एक स्वर में मुख्यमंत्री से मांग करें तो उन्हें कार्यकर्ताओं की बात माननी ही पड़ेगी। रही बात फर्जी टीसी मामले की तो वो न्यायालय में चल रहा है, भारत देश में और भी मंत्री होंगे, जिन पर विभिन्न आरोप लगे हैं और प्रकरण कोर्ट में है।

Related Articles