मंत्रालयिक कर्मचारी जिला समन्वय समिति के चुनाव संपन्न, कर्मचारियों में दिखा भारी उत्साह, मंत्रालयिक कर्मचारियों ने चुनी अपनी नई सरकार, 98% रहा मतदान
जिला अध्यक्ष पद के लिए चार चेहरों में महामुकाबला, CBEO कार्यालय में संपन्न हुई वोटिंग, उदयपुरवाटी में 135 मतों के साथ मतदान संपन्न, प्रान्तीय प्रतिनिधि के लिए 11 के बीच जंग
उदयपुरवाटी : मंत्रालयिक कर्मचारी जिला समन्वय समिति, झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष एवं प्रान्तीय प्रतिनिधि पदों के लिए बुधवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कस्बे के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही कर्मचारियों की लंबी कतारें देखी गईं। चुनाव को लेकर कर्मचारियों में जबरदस्त जोश और नई कार्यकारिणी चुनने की ललक दिखाई दी।
जिला अध्यक्ष की कुर्सी के लिए चार दिग्गज प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बैलट पेपर के अनुसार मैदान में उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। जिनमें योगेश जांगिड़, राजेश कुमार, विवेक कसाना, मो. शाहिद खान थे। वहीं प्रान्तीय प्रतिनिधि के पदों के लिए मुकाबला और भी रोचक रहा, जहाँ कुल 11 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। जिनमें अनिल कुमार, अरविन कुमार, कपिल बुड़क, दिनेश कुमार, प्रदीप ढाका, महेन्द्र सिंह धायल, यतेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार जांगिड़, शैतान सिंह, सुनील कुमार, सुरेश कुमार सैनी शामिल रहे।
रिकॉर्ड मतदान 137 में से 135 कर्मचारियों ने डाले वोट
उदयपुरवाटी ब्लॉक में मतदान का प्रतिशत बेहद शानदार रहा। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार कुल मतदाता 137 थे। जिनमें कुल मतदान 135 हुआ। मतदान का समय दोपहर 3:00 बजे तक रहा।
पारदर्शिता और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया को अत्यंत पारदर्शी बनाया गया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। ब्लॉक के लगभग सभी कर्मचारी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए मौजूद रहे। अब सभी की नजरें चुनावी नतीजों पर टिकी हैं, जो जिले की मंत्रालयिक राजनीति की नई दिशा तय करेंगे। जिनकी मतगणना देर शाम तक होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094637

