[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा – 2026 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा – 2026 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा - 2026 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर चूरू जिला मुख्यालय पर 09 परीक्षा केन्द्रों में 18 अप्रैल, 2026 को सवेरे 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक एक पारी में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा— 2026 की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समुचित निर्देश दिए हैं।

जारी आदेशानुसार पुलिस विभाग व चूरू उपखंड अधिकारी को परीक्षा केन्द्रों पर अनुचित साधनों का उपयोग को सख्ती से रोके जाने, साइबर सेल को सक्रिय करने व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने, डीईओ माध्यमिक व केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा केन्द्रों पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 से संबंधित प्रावधान का पेम्पलेट चस्पा करवाने, चूरू व सुजानगढ़ जिला परिवहन अधिकारी तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड चूरू व सरदारशहर आगार प्रबंधक को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का शेड्यूल तय करने सहित अन्य अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles