राजस्थान शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन:झाबरमल अध्यक्ष बने, मुन्नाराम बुड़ानिया को मंत्री चुने गए; शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की
राजस्थान शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन:झाबरमल अध्यक्ष बने, मुन्नाराम बुड़ानिया को मंत्री चुने गए; शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की
नेछवा : नेछवा में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का वार्षिक अधिवेशन केबी मोर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नेछवा में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में झाबरमल को अध्यक्ष और मुन्नाराम बुड़ानिया को मंत्री चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कस्वां ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। अधिवेशन में प्रवेक्षक महेश गढ़वाल और निर्वाचन अधिकारी गणेश मंडिवाल व विजय सैनी मौजूद रहे। सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अधिवेशन के दौरान शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। इसमें गर्मी की छुट्टियों में की गई कटौती की कड़ी निंदा भी की गई।
अधिवेशन के अंत में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें झाबरमल अध्यक्ष, मुन्नाराम बुड़ानिया मंत्री, ओमप्रकाश रैगर सभाध्यक्ष, बलवीर डोटासरा उपसभाध्यक्ष, मदनलाल, महेंद्र रणवा, अरशद ख़ान और सुभाष काछवा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। धर्मेन्द्र घिंटाला संयुक्त मंत्री, मनोहर जांगिड कोषाध्यक्ष और विजय प्रवक्ता चुने गए।
हजारी लाल को संघर्ष समिति संयोजक बनाया गया, जबकि श्रवण भाटी, मोहन महला, सुरेश, प्रमोद शर्मा और अशोक बिश्नोई संघर्ष समिति सहसंयोजक चुने गए। महिला प्रतिनिधियों में भागोती, प्रियंका और सुमन शामिल हैं। वरुण को शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि और विद्याधर को सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
अधिवेशन के समापन के बाद, ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती के विरोध में अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम एसडीएम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर सुनील, रोहित, हरिराम पिलानिया, राकेश जांगिड, रोहिताश, संदीप, बसंत, बलराम, मनोहर सिंह, हरकरण सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091713


