[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NSUI अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सौंपा 11-लाख का चेक:NEET पेपरलीक होने के बाद सुसाइड करने वाले छात्र के परिजनों को दिया दिलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NSUI अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सौंपा 11-लाख का चेक:NEET पेपरलीक होने के बाद सुसाइड करने वाले छात्र के परिजनों को दिया दिलासा

NSUI अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सौंपा 11-लाख का चेक:NEET पेपरलीक होने के बाद सुसाइड करने वाले छात्र के परिजनों को दिया दिलासा

गुढ़ागौड़जी : NEET पेपर लीक होने के बाद सदमे में आकर सुसाइड करने वाले झुंझुनूं के छात्र प्रदीप मेघवाल को छात्र संगठन NSUI ने आर्थिक मदद दी है। ​मंगलवार को NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा गुढ़ागौड़जी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत छात्र प्रदीप मेघवाल के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी। उन्होंने अपनी की गई घोषणा के तहत परिवार को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा।

​मृतक प्रदीप के परिजनों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। इसके बावजूद बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना लेकर उन्होंने 11 लाख रुपए का कर्ज लिया था। परिवार का सपना था कि प्रदीप बिना किसी परेशानी के NEET क्लियर कर सके, जिससे वे डॉक्टर बनकर परिवार का नाम रोशन कर सके। हालांकि प्रदीप ने पूरी मेहनत भी की, लेकिन परीक्षा के बाद जब पेपर लीक की खबरें आने लगी तो गहरे सदमे में चला गया। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता परिवार से मिलने पहुंचे और आर्थिक मदद का चेक सौंपा।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता परिवार से मिलने पहुंचे और आर्थिक मदद का चेक सौंपा।

​यह आर्थिक मदद नहीं, न्याय की लड़ाई का संकल्प

सहायता राशि सौंपने के बाद NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा- यह 11 लाख रुपए केवल एक आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि यह इस बात का संदेश है कि देश का छात्र संगठन और हम सब इस पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदीप की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि इस भ्रष्ट सिस्टम द्वारा की गई हत्या है। जब तक पेपर लीक माफियाओं का खात्मा नहीं हो जाता और पीड़ित परिवार को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

​विनोद जाखड़ ने कहा कि जब वह पीड़ित परिवार से मिलने आए थे, तब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर परिजनों की बात करवाई थी। राहुल गांधी ने भी परिवार को सांत्वना दी थी और न्याय की इस लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। इसी वादे को पूरा करते हुए देश भर के NSUI कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि जुटाकर आज यह चेक परिवार को सौंपा है।

मृतक की बहन को दिलासा देते हुए NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़।
मृतक की बहन को दिलासा देते हुए NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़।

​पूर्व मंत्री बोले- दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार ​पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाए, ताकि फिर कभी किसी ‘प्रदीप’ को अपनी जान न गंवानी पड़े।

​इस दौरान स्थानीय ग्रामीण, भारी संख्या में NSUI कार्यकर्ता और छात्र नेता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की और पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग की।

Related Articles