[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

20 साल से वाहन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार:खाटूश्यामजी में लैब टेक्नीशियन की बोलेरो चुराकर भागा था; गैंग के 3 सदस्य भी पकड़े गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

20 साल से वाहन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार:खाटूश्यामजी में लैब टेक्नीशियन की बोलेरो चुराकर भागा था; गैंग के 3 सदस्य भी पकड़े गए

20 साल से वाहन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार:खाटूश्यामजी में लैब टेक्नीशियन की बोलेरो चुराकर भागा था; गैंग के 3 सदस्य भी पकड़े गए

सीकर : सीकर पुलिस ने खाटूश्यामजी से लैब टेक्नीशियन की बोलेरो चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। गैंग का मास्टरमाइंड करीब 20 साल से वाहन चोरी की वारदात कर रहा है। उसने अपने परिचित को भी नहीं छोड़ा। फाइनेंस पर खरीदे वाहनों को परिचितों से लेता और किश्त देना का झांसा देता था।

इसके बाद वाहन को हरियाणा और अन्य जगहों पर बेचकर पैसा कमाता था। कई मामलों में जेल जा चुका है लेकिन बाहर आने पर वापस वाहन चुराता। अब मास्टरमाइंड समेत उसके चार साथी पुलिस के हत्थे चढ़े है। आरोपियों ने खाटूश्यामजी से 4 और दांतारामगढ़ एरिया में 1 वाहन चोरी करने की वारदात कबूली है। कई वाहन भी बरामद किए गए है।

गैंग को खाटूश्यामजी पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर पकड़ा। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कई वाहन भी बरामद किए हैं।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कई वाहन भी बरामद किए हैं।

गैंग से जुड़े सदस्यों पर कई मामले दर्ज

एसपी ने बताया कि मास्टरमाइंड रामवतार उर्फ नारियल (39) पुत्र दयालराम जाट,लालचंद जाट (23) पुत्र सुवालाल जाट निवासी गढकनेत (अजीतगढ़, सीकर) और प्रह्लाद सहाय (38) पुत्र लक्ष्मीनारायण और राहुल कुमार (24) पुत्र ओमप्रकाश निवासी रेनवाल एरिया (जयपुर) को गिरफ्तार किया गया है।

गैंग के मास्टरमाइंड रामवतार पर चोरी सहित अन्य धाराओं में 43,लालचंद पर 2, प्रह्लाद सहाय पर 4 और राहुल कुमार पर 3 मुकदमे दर्ज हैं। रामावतार 2006 से वाहन चोरी की वारदात से जुड़ा हुआ है।

पुलिस के पीछा करने पर गाड़ी छोड़कर भागे थे

एसपी ने बताया कि 23 मार्च की रात करीब 2:30 बजे खाटूश्यामजी उपजिला हॉस्पिटल से लैब टेक्नीशियन रामचंद्र बाजिया की बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई थी। इससे पहले भी खाटूश्यामजी और आस-पास के एरिया में कई गाड़ियां चोरी हो चुकी थी। ऐसे में डीएसटी टीम और पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। इनपुट के आधार पर आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। आरोपियों को पता चलने पर वे भैरूजी मोड के पास गाड़ी को लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस पीछे रही और आरोपियों के गांवों के पास से ही उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गैंग को पकड़ने वाली टीम के साथ सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत।
गैंग को पकड़ने वाली टीम के साथ सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत।

जेल जाता, फिर बाहर आकर वापस वाहन चुराता था

एसपी ने बताया कि मास्टरमाइंड रामवतार मार्च 2006 से लगातार चोरी की वारदात करता आ रहा है। कभी बाइक तो कभी फोरव्हीलर गाड़ियों को चोरी करता था। ज्यादातर मामलों में पुलिस ने उसे पकड़ा। जैसे ही कोर्ट से जमानत मिलती तो जेल से बाहर आकर वापस वारदात करता था। 2009 से लेकर 2015 के बीच उसने वारदात कम की।

मास्टरमांइड ने परिचितों को भी नहीं छोड़ा। परिचितों के फाइनेंस पर निकले वाहनों को खरीदता था। उन्हें कहता था कि वह वाहनों की किश्त दे देगा लेकिन किश्त नहीं चुकाता था। गाड़ियों को भी सस्ते दामों में बेच देता था। आरोपी ने ज्यादातर गाड़ियों को हरियाणा में बेचा।

इस पूरी गैंग को पकड़ने में SHO खाटूश्यामजी पवन कुमार चौबे,डीएसटी के इंचार्ज कैलाशचंद,विरेंद्र की मॉनिटरिंग रही। हैड कांस्टेबल मुकेश रींगस, कॉन्स्टेबल राजेंद्र खाटूश्यामजी,डीएसटी के कॉन्स्टेबल सुभाष का स्पेशल रोल रहा। टीम में कॉन्स्टेबल हरीश सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles