[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फुले-अंबेडकर वाहन रैली को लेकर चिड़ावा में तेज हुई तैयारियां, पोस्टर विमोचन के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फुले-अंबेडकर वाहन रैली को लेकर चिड़ावा में तेज हुई तैयारियां, पोस्टर विमोचन के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू

11 अप्रैल को झुंझुनूं में निकलेगी भव्य रैली, सैनी समाज से अधिकतम भागीदारी का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल 2026, शनिवार को जिला मुख्यालय पर भव्य “फुले-अंबेडकर वाहन रैली” का आयोजन किया जाएगा। रैली सैनी मंदिर (गणेश मंदिर) झुंझुनूं से अंबेडकर स्मारक तक निकाली जाएगी।

रैली की तैयारियों एवं प्रचार-प्रसार को लेकर संस्था के जिला अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सैनी ने चिड़ावा क्षेत्र की आका वाली ढाणी का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय बालाजी मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन, उनके सामाजिक सुधार कार्यों एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि 11 अप्रैल को झुंझुनूं पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में वाहन रैली में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

वहीं ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सैनी ने प्रस्तावित रैली की तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में वरिष्ठ अध्यापक रामाकिशन सैनी ने आका वाली ढाणी से 50 से अधिक लोगों के वाहन रैली में शामिल होने का भरोसा दिलाया।

बैठक के उपरांत फुले-अंबेडकर वाहन रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज बंधु रामकृष्ण, महेंद्र, सुरेंद्र, हजारीलाल, ओमप्रकाश, राम अवतार, राजू नेता, बंसीलाल, बीरबल, राजेंद्र, रामचंद्र, अरविंद कुमार, हेतराम, नंदलाल, कृष्ण, जगदीश एवं विनोद कुमार सूबेदार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles