प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाने पर हवाई यात्रा
जाजोद : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धीरजपुरा में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गणेश राम वर्मा ने घोषणा की कि बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हवाई यात्रा या 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 51 हजार रुपये का नकद परितोषित मिलेगा।
प्रधानाचार्य वर्मा ने इस वर्ष के परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 12वीं में सभी 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से दो विद्यार्थियों ने राजनीति विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 में भी 16 में से नौ विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए।
विद्यालय की छात्रा एंजेल योगी ने कक्षा दसवीं में 90.17 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त, निकिता गढ़वाल, निकिता मीणा, प्रियंका वर्मा, खुशी वर्मा, सोनू मीणा और तनु कुमारी ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा 8 में 6 विद्यार्थियों और कक्षा 5 में 11 विद्यार्थियों ने ‘ए’ ग्रेड प्राप्त की। इस समारोह में भगवान राम ऐचरा, नारायण लाल ऐचरा, भगवाना राम मीणा, जगदीश प्रसाद ऐचरा, मोहनलाल सांमरिया, छीतर नाथ योगी, मांगीलाल मीणा, सुखदेव गुरावा सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


