खेतड़ी पुलिस ने अपहृत बालक को सकुशल छुड़ाया:अपहरण के पांच आरोपी गिरफ्तार, निजामपुर मोड़ से किया था किडनैप
खेतड़ी पुलिस ने अपहृत बालक को सकुशल छुड़ाया:अपहरण के पांच आरोपी गिरफ्तार, निजामपुर मोड़ से किया था किडनैप
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने एक अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालक को निजामपुर मोड़ से अपहरण किया गया था। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसका बेटा रोजाना अपने पड़ोसी के साथ वेटनरी कंपाउंडर की प्रैक्टिस करने जाता था। घटना वाले दिन भी वह पड़ोसी के साथ काम पर गया था।
दोपहर करीब 3 बजे पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में ओमबीर सैनी, विकास, नीरज जोगी और हिमांशु कालिया ने मिलकर उसके बेटे को खेतड़ी रोड स्थित गैस एजेंसी के सामने से जबरदस्ती मारपीट कर गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद बालक की निजामपुर मोड़ और आसपास तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक टीम गठित की। गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय आसूचना की मदद से अपहृत बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया। इस दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल विकासनगर नानूवाली बावड़ी निवासी अशोक कुमार, ओमवीर सैनी, दिपांशु सैनी, जसरापुर निवासी हर्ष मिश्रा और खरखड़ा निवासी विकास कुमार सैनी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी मोहनलाल, एसआई हनुमान प्रसाद, एएसआई धूडसिंह, धर्मवीर, एचसी सुगन सिंह, पवन कुमार, महेश कुमार, कॉन्स्टेबल अनिल कुमार पुनित और मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


