[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स

बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइबर अपराध संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश कुमार एवं पीए मनीष आचार्य ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

आकाश कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के उपाय बताए।

वहीं मनीष आचार्य ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से साइबर सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए छात्राओं को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने सवालों के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अंत में विद्यालय सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा एवं प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles