[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घटिया सड़क निर्माण की जांच की मांग, माकपा ने दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

घटिया सड़क निर्माण की जांच की मांग, माकपा ने दिया ज्ञापन

घटिया सड़क निर्माण की जांच की मांग, माकपा ने दिया ज्ञापन

बिसाऊ : नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-19 में नत्थू सिकलिगर की दुकान से शीतला चौक तक बनी सड़क के घटिया निर्माण को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने विरोध जताया है। इस संबंध में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अधिकारी से मिला और जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

माकपा नेता कॉमरेड महिपाल पूनिया ने आरोप लगाया कि हाल ही में बनी सड़क में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। सड़क की मोटाई भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी दूरभाष के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में अमित शेखावत और नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष साहिल खान भी मौजूद रहे।

Related Articles