सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रचार रथ रवाना:बबाई में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत हुई शुरुआत
सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रचार रथ रवाना:बबाई में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत हुई शुरुआत
बबाई : बबाई उपतहसील के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रचार रथ को रवाना किया गया। यह पहल प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत की गई। पूर्व मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार सुरोलिया और पूर्व अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रामकुमार सिराधना ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर स्थित माँ सरस्वती के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर और पुष्पमाला अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिवार ने अतिथियों का सम्मान किया।
इसी अवसर पर विद्यालय में टॉपर विद्यार्थियों के नाम पर कक्षा कक्षों का नामकरण भी किया गया। कला वर्ग का नाम नेहा, वाणिज्य वर्ग का मेघना, विज्ञान वर्ग का तानिया और कक्षा 10 का नाम खुशी के नाम पर रखा गया। इन कक्षा कक्षों पर संबंधित विद्यार्थियों की तस्वीरें भी लगाई गईं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनिवास ने बताया कि सरकार सरकारी स्कूलों में हर प्रकार की सुविधाएँ प्रदान कर रही है। इनमें निशुल्क प्रवेश, निशुल्क किताबें, निशुल्क पोषाहार, निशुल्क यूनिफॉर्म, निशुल्क साइकिल और निशुल्क शैक्षणिक भ्रमण शामिल हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालयों में करवाएं।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार सुरोलिया, पूर्व अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रामकुमार सिराधना, प्रधानाचार्य रामनिवास, शिक्षक रमाकांत तिवाड़ी, मनोज स्वामी, रामेश्वर लाल खटाणा, मधुसूदन शर्मा, सुमन, सरिता, गुरुदयाल सैनी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी उमाकांत शर्मा, विष्णु दत्त हरितवाल और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091899


