[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परसरामपुरा में सड़क पर गंदा पानी, आवागमन बाधित:नियमित सफाई ना होने से ग्रामीण परेशान, किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

परसरामपुरा में सड़क पर गंदा पानी, आवागमन बाधित:नियमित सफाई ना होने से ग्रामीण परेशान, किया प्रदर्शन

परसरामपुरा में सड़क पर गंदा पानी, आवागमन बाधित:नियमित सफाई ना होने से ग्रामीण परेशान, किया प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस क्षेत्र की सरगोठ ग्राम पंचायत के परसरामपुरा गांव में मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी फैलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गंदगी के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग उठाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या बार-बार सामने आती है। उनके अनुसार ग्राम पंचायत की ओर से दो-तीन दिन में एक बार सफाई करवाई जाती है, लेकिन तेज हवा के कारण प्लास्टिक की थैलियां और कचरा नालों में जमा हो जाता है। इससे नाले अवरुद्ध हो जाते हैं और गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है।

सड़क पर बहते गंदे पानी से बढ़ी लोगों की परेशानी

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में पूनम कंवर, मंजू, पार्वती, सुनीता और पंकज कंवर सहित कई लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि नालों में जमा गंदगी के कारण अक्सर पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल जाता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर बहते इस गंदे पानी से आसपास बदबू फैलती है और लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानी होती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को इस समस्या से ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों ने की नियमित सफाई और पानी निकासी की मांग

ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से नालों की नियमित और प्रभावी सफाई करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय-समय पर नालों की सही तरीके से सफाई हो और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए तो इस समस्या से राहत मिल सकती है।

वीडीओ बोले- सूचना मिलते ही करवाई जाती है सफाई

इस मामले में सरगोठ ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि नालों की सफाई नियमित अंतराल पर करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस तरह की समस्या की सूचना मिलती है, तत्काल सफाई करवाने की व्यवस्था की जाती है ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।

Related Articles