फतेहपुर में करंट लगने से 31 भेड़ों की मौत:11 हजार KV की लाइन टूटने से हुआ हादसा, प्रशासन से मुआवजे की मांग
फतेहपुर में करंट लगने से 31 भेड़ों की मौत:11 हजार KV की लाइन टूटने से हुआ हादसा, प्रशासन से मुआवजे की मांग
फतेहपुर : फतेहपुर के रिणाऊ गांव में मंगलवार को भारी बारिश और तेज आंधी के कारण 11 हजार KV की विद्युत लाइन का तार टूट गया। यह तार भेड़ों के बाड़े में गिरने से करंट लगने से 31 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
सदर थाना के एएसआई रामदेव सिंह मावलिया ने बताया कि रिणाऊ गांव निवासी शिशपाल पुत्र कुंभाराम के खेत में बने बाड़े में भेड़ें मौजूद थीं। खराब मौसम के दौरान अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर सीधे बाड़े में जा गिरा, जिससे सभी भेड़ें करंट की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।
प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग
घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि घटना स्थल के पास किसान के घर की महिलाएं काम कर रही थीं, लेकिन बारिश शुरू होते ही वे वहां से हट गईं, जिससे वे करंट की चपेट में आने से बच गईं।
पशुपालक शिशपाल के लिए भेड़ पालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत से उनके परिवार को गंभीर आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


