[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थाने में महिला से झगड़ा, पति और बेटा गिरफ्तार:पुलिस ने दोनों आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश कर पाबंद करवाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

थाने में महिला से झगड़ा, पति और बेटा गिरफ्तार:पुलिस ने दोनों आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश कर पाबंद करवाया

थाने में महिला से झगड़ा, पति और बेटा गिरफ्तार:पुलिस ने दोनों आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश कर पाबंद करवाया

चूरू : चूरू में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों पर महिला के साथ मारपीट और थाने में हंगामा करने का आरोप है। कोतवाली पुलिस के अनुसार दादाबाड़ी निवासी महिला ने अपने पति गजानंद और पुत्र लीलाधर के खिलाफ मारपीट और झगड़े का परिवाद दर्ज कराया था। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान ही पति और बेटा आक्रोशित हो गए और कोतवाली थाना परिसर में ही महिला के साथ झगड़ा करने लगे।

पुलिसकर्मियों के सामने ही उन्होंने महिला को धमकियां दीं और मारपीट का प्रयास किया। बार-बार समझाने के बावजूद दोनों शांत नहीं हुए और लगातार हंगामा करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग करने और संभावित संज्ञेय अपराध की आशंका के तहत बीएनएसएस की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश कर पाबंद करवाया।

Related Articles