ढाणी बाढ़ान में 46.50 लाख के पशु अस्पताल का शिलान्यास: विधायक धर्मपाल गुर्जर का नागरिक अभिनंदन, 51 किलो माला और तलवार भेंट कर किया सम्मान
ढाणी बाढ़ान में 46.50 लाख के पशु अस्पताल का शिलान्यास: विधायक धर्मपाल गुर्जर का नागरिक अभिनंदन, 51 किलो माला और तलवार भेंट कर किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के ढाणी बाढ़ान गांव में राजकीय पशु अस्पताल भवन का शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस अवसर पर विधायक धर्मपाल गुर्जर का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम सिंह शेखावत ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धर्मपाल गुर्जर मौजूद रहे।समारोह के दौरान विधायक धर्मपाल गुर्जर ने 46.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पशु अस्पताल भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इसके बाद ढाणी बाढ़ान को ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया, जिसमें विशेष रूप से 51 किलो की माला पहनाई गई और परंपरागत रूप से तलवार भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में फतेह सिंह शेखावत, लोयल सरपंच महेंद्र काजला, ब्रजलाल शर्मा, मेगचंद महला, बबलू अवाना, देवता सरपंच रघुवीर सिंह, सियाराम शर्मा, ठेकेदार चंदगीराम, प्रभु राजोता और प्रधानाचार्य माया सागवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।अपने संबोधन में विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पिछले सवा दो वर्षों में करीब 450 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं, जिनमें 200 करोड़ रुपये से अधिक राशि सड़क निर्माण पर खर्च की गई है। उन्होंने सैनिकों के लिए कैंटीन खुलने को बड़ी उपलब्धि बताया और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान शिवराज सिंह ने ग्रामीणों की ओर से विधायक को मांग पत्र सौंपा। इसमें गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए उच्च जलाशय निर्माण, बैंक शाखा खोलने, खेल मैदान में ट्रैक निर्माण, जिम व लाइब्रेरी की स्थापना, राजकीय विद्यालय की चारदीवारी निर्माण और श्मशान भूमि में इंटरलॉकिंग जैसी मांगें शामिल थीं।
कार्यक्रम का संचालन रिपुदमन सिंह ने किया। इस मौके पर जसरापुर मंडल उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, कैप्टन पृथ्वी सिंह, मुकेश सिंह, इंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सूबेदार श्रीराम सिंह, कर्नल रामोतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, तनुज सिंह, ठेकेदार जितेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, रघुवीर सिंह, सूबेदार सुरेश सिंह, सूबेदार महीपत सिंह, सुमेर सिंह ,गोकुल मेगवाल ,धर्मपाल स्वामी, विधाधर ढाका और सूबेदार दान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091900


