[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान:दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुराल पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

चूरू में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान:दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुराल पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

चूरू में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान:दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुराल पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बीदासर : चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूचना मिलने पर बीदासर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। शव को राजकीय टांटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मंगलवार शाम को मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

बीदासर पुलिस के अनुसार निम्बी जोधा रोड, लाडनूं निवासी लालाराम ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी आरती (20) की शादी 23 नवंबर 2023 को बीदासर निवासी भागूराम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसके ससुराल पक्ष में पति भागूराम, सास संपू और जेठ उदाराम उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।

लालाराम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरती को आए दिन दहेज के लिए मारपीट की जाती थी और ताने दिए जाते थे। उसके जेठ उदाराम भी उसे बार-बार प्रताड़ित करते हुए कहते थे कि उन्होंने खुद तीन शादियां की हैं और उनके छोटे भाई (आरती के पति) की भी दूसरी शादी करवा देंगे। इस तरह के ताने देकर आरती का जीना मुश्किल कर दिया गया था।

आरती जब भी अपने पीहर आती थी, तो वह अपने ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए की जाने वाली मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के बारे में बताती थी। सोमवार को उसने अपने भतीजे मनीष को फोन करके बताया था कि उस दिन भी उसके साथ मारपीट की गई है। लालाराम ने आरोप लगाया कि पति भागूराम, सास संपू और जेठ उदाराम की लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आरती ने फंदा लगा लिया। मृतका आरती की चार माह की एक बेटी भी है। पुलिस ने ताऊ की रिपोर्ट के आधार पर ससुराल पक्ष के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles