झुंझुनूं में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, सीकर रोड से आने वाले वाहनों का नया रूट तय
झुंझुनूं में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, सीकर रोड से आने वाले वाहनों का नया रूट तय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने सीकर रोड की ओर से आने वाले वाहनों के रूट में बदलाव किया है। यातायात प्रभारी राधेश्याम सांखला ने बताया कि अब सीकर रोड से आने वाला ट्रैफिक कलेक्टर आवास के पास से डायवर्ट होकर सीधे कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंचेगा। पहले वाहन शहीद करनाराम पार्क और नेहरू पार्क के बीच से गुजरते थे।
नई व्यवस्था के तहत आंबेडकर पार्क के सामने वाले मार्ग का उपयोग किया जाएगा। डीएम आवास के पास पुलिस गुमटी और बैरिकेड लगाकर यातायात को व्यवस्थित किया गया है। कोर्ट परिसर जाने वाले वाहन भी अब इसी मार्ग से गुजरेंगे, जबकि नेहरू पार्क वाला रास्ता फिलहाल बंद कर दिया गया है।
यातायात विभाग के अनुसार बंद किए गए मार्ग से खाली हुए क्षेत्र का उपयोग पार्किंग सहित अन्य जनसुविधाओं के लिए किया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बदलाव से शहर में जाम की समस्या कम होगी और आवागमन अधिक सुगम बनेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176517

