[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी, पुलिस को देख रास्ता बदल भागे बाइक सवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी, पुलिस को देख रास्ता बदल भागे बाइक सवार

जयपुर रेंज आईजी के निर्देश पर अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए चलाया विशेष अभियान, चंवरा मोड़ सहित कई जगह सघन जांच

उदयपुरवाटी : विधानसभा के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की रोकथाम और अपराधियों में कानून का भय पैदा करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन में पूरे इलाके में ‘ए’ श्रेणी की विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस की सख्ती को देखकर कई वाहन चालकों के पसीने छूट गए और वे दूर से ही रास्ता बदलकर भागते नजर आए।

काले शीशे और अवैध गार्डर वाली गाड़ियों पर एक्शन
नाकाबंदी अभियान के तहत गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के चंवरा मोड़ सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। चंवरा मोड़ पर थानाधिकारी उमराव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हर आने-जाने वाले वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने काली फिल्म (काले शीशे) लगे वाहनों, अवैध गार्डर लगी गाड़ियों तथा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की। नाकाबंदी के दौरान चंवरा मोड़ पर पुलिस का भारी जाब्ता और सख्ती देखकर हड़कंप मच गया।

जांच से बचने के लिए कई बाइक चालक दूर से ही अपने वाहन घुमाकर दूसरे रास्तों और गलियों की तरफ भागते दिखाई दिए। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अन्य संपर्क मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने गांधीवादी तरीका भी अपनाया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें यातायात नियमों के महत्व को समझाया गया और भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया।

थानाधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस प्रकार की ‘ए’ श्रेणी की विशेष नाकाबंदी आगे भी अचानक की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं।

Related Articles