5 लाख रुपए खर्च कर प्रधानाचार्य ने बेटियों के लिए बनाई आधुनिक लाइब्रेरी
5 लाख रुपए खर्च कर प्रधानाचार्य ने बेटियों के लिए बनाई आधुनिक लाइब्रेरी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागौड़जी : क्षेत्र के टीटनवाड़ गांव में एक सरकारी शिक्षक ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुकरणीय पहल करते हुए 5 लाख रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी स्थापित की है। महला की ढाणी, टीटनवाड़ निवासी प्रधानाचार्य रायसिंह महला ने अपनी निजी राशि से यह लाइब्रेरी बनवाकर रक्षाबंधन के अवसर पर 9 अगस्त 2025 को छात्राओं को समर्पित की थी।
लाइब्रेरी में 40 सीटों की अध्ययन व्यवस्था, एसी, वाई-फाई, डिजिटल अखबार, प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री, एनसीईआरटी की पुस्तकें तथा विभिन्न विषयों की संदर्भ पुस्तकें उपलब्ध हैं। यहां रीट, बैंक, एसएससी, आरपीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राएं नियमित अध्ययन कर रही हैं।
प्रधानाचार्य रायसिंह महला ने बताया कि गांव में छात्राओं के लिए कोई पृथक लाइब्रेरी नहीं थी। ऐसे में पढ़ाई के लिए बेटियों को करीब 7 किलोमीटर दूर गुढ़ागौड़जी जाना पड़ता था। इसी आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने अपने स्तर पर यह पहल शुरू की।
हर माह 20 हजार रुपए का वहन
उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी के संचालन पर प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपए खर्च होते हैं। इसमें हॉल का किराया, बिजली बिल तथा नई पुस्तकों की व्यवस्था शामिल है। छात्राओं की सुविधा के लिए लाइब्रेरी में 8 लैपटॉप भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किया जा रहा है।
‘शिक्षा सारथी’ बनकर कर रहे मार्गदर्शन
लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्राओं ने बताया कि प्रधानाचार्य रायसिंह महला उनके लिए शिक्षा सारथी की भूमिका निभा रहे हैं। वे समय-समय पर मार्गदर्शन देने के साथ पढ़ाई से जुड़ी हर संभव सहायता करते हैं। छात्राओं ने निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के लिए उनका आभार जताया।
ग्रामीणों ने की सराहना
ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य की इस पहल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में अपनी जेब से धन खर्च कर छात्राओं के लिए निशुल्क शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। वर्तमान में लाइब्रेरी में करीब 35 छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2176527

