3 जून से श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
3 जून से श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अधिकमास के पावन अवसर पर शहर के श्रीराम मंदिर में 3 से 9 जून तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:15 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी, जिसमें वृंदावन धाम के संत हरीश ठाकुर महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
कथा से पूर्व 3 जून को सुबह 7:15 बजे गढ़ परिसर स्थित गोपाल मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु और भक्तजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।
कथा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति सदस्यों ने शहर में निमंत्रण पत्र और पीले चावल वितरित कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पहुंचकर कथा श्रवण और कलश यात्रा में सहभागी बनने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176520

