भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा व संस्कृति के प्रति समर्पित: हर्षिनी कुलहरी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भाजपा शहर मंडल की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 का दो दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर दिया।
शिविर में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सोशल मीडिया के उपयोग, चुनावी रणनीति और सामाजिक सेवा के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान राकेश शर्मा बगड़, दिलीप सैनी, भूपेन्द्र सिंह शेखावत, चंद्र प्रकाश शुक्ला सहित कई पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091498


