[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुल्ली वाले बालाजी का वार्षिक मेला संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुल्ली वाले बालाजी का वार्षिक मेला संपन्न

गुली वाले बालाजी के जयकारों से गूंजा आसमान, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

उदयपुरवाटी : उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडावरा में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम रहा। बस स्टैंड स्थित प्राचीन गुल्ली वाले हनुमान जी महाराज के वार्षिक मेले का आयोजन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले के दौरान जहाँ एक ओर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी, वहीं दूसरी ओर कुश्ती दंगल में पहलवानों के दांव-पेंच ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मेले की शुरुआत बालाजी महाराज के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई।

ग्रामीणों ने मंदिर में धोक लगाकर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगी। मंडावरा बस स्टैंड पर आयोजित इस मेले में दूर-दराज से आए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में सजी दुकानों पर ग्रामीणों ने घरेलू सामान और साजो-सामान की जमकर खरीददारी की। बच्चों और युवाओं ने मेले में लगे झूलों और चकरी का भरपूर आनंद उठाया। कुश्ती दंगल रहा जो देर शाम तक चलता रहा। अखाड़े में उतरे नामी पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए बेहतरीन दांव-पेंच दिखाए, जिसे देख ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए। विजेता और प्रतिभागी पहलवानों का मेला कमेटी द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजन के उपरांत मेला कमेटी की ओर से क्षेत्र के उत्कृष्ट पहलवानों का सम्मान किया। कार्यक्रम में मंडावरा सरपंच ग्यारसी लाल गुर्जर, समाजसेवी अशोक बोहरा, प्रवीण शर्मा छापोली, दयाल सिंह, राम सिंह, नागरमल, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र जांगिड़, पुरुषोत्तम पुजारी, नरोत्तम, संदीप कुमावत, फूलाराम खारडिया, राजेंद्र कुमार, सुरेश पीटीआई, रामस्वरूप, सुरेश गुर्जर, सीताराम स्वामी, राकेश शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles