[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री राणी सतीजी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम, निकाली विजयोत्सव रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री राणी सतीजी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम, निकाली विजयोत्सव रैली

श्री राणी सतीजी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम, निकाली विजयोत्सव रैली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : ​चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय द्वारा 6 अप्रैल 2026 को विजयोत्सव रैली का आयोजन किया गया।

रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सफलता का जश्न मनाया। शहरवासियों और अभिभावकों ने जगह-जगह फूल बरसाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम आने की उम्मीद है। इस अवसर पर मंदिर प्रशासनिक हरिश्चंद्र रोहिल्ला, राजकुमार मोरवाल, मनीष अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने विद्यालय को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी।

Related Articles