नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान बीएलओ 9 से 5 बजे तक मतदाताओं बुथ पर रहे
नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान बीएलओ 9 से 5 बजे तक मतदाताओं बुथ पर रहे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर मदीना मुसाफिर खाने में 18+नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए बीएलओ बूथ लेवल पर कार्य कर रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ (बूथ लेवलअधिकारी) एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में जमीनी स्तर पर कार्य करता है।बीएलओ आमतौर पर स्थानीय सरकारी या अर्ध-सरकारी कर्मचारी होते हैं, जैसे शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या पटवारी। आदि।इनका मुख्य कार्यः प्राथमिक कार्य मतदाता सूची वोटर लिस्ट को अद्यतन और त्रुटिहीन बनाए रखना है। ये नए मतदाताओं के पंजीकरण (फॉर्म 6), नाम हटाने (फॉर्म 7) और विवरण में सुधार (फॉर्म 8) के लिए घर-घर जाकर सत्यापन करते हैं। वार्ड संख्या 14 के बी एल ओ महेश कुमार एवं वसीम भाटी ने बताया कि 50 के लगभग नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म आए हैं और निर्वाचन विभाग द्वारा जांच अधिकारी श्रवण कुमार गुर्जर, मनफुल सिंह भी जांच के लिए आए हुए थे। वार्ड के भाजपा बूथ अध्यक्ष मुंशी खान चायल , पार्षद तौफीक खान कांग्रेस प्रतिनिधि जमील चौहान आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


