[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद गोपाल फोगावट की पुण्यतिथि पर सीकर में 531 यूनिट रक्तदान, व्याख्यान माला में उमड़ा जनसमूह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शहीद गोपाल फोगावट की पुण्यतिथि पर सीकर में 531 यूनिट रक्तदान, व्याख्यान माला में उमड़ा जनसमूह

शहीद गोपाल फोगावट की पुण्यतिथि पर सीकर में 531 यूनिट रक्तदान, व्याख्यान माला में उमड़ा जनसमूह

सीकर : शहीद गोपाल फोगावट की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद गोपाल फोगावट स्मृति प्रन्यास के तत्वावधान में रविवार को गोविन्दम पैलेस, नेहरू पार्क के सामने, सालासर रोड स्थित परिसर में विशाल रक्तदान शिविर एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

रक्तदान शिविर में युवाओं, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया और मानव सेवा का प्रेरक संदेश दिया। शिविर का उद्घाटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक ओमेंद्र सिंह ने बताया कि इस शिविर में सीकर व जयपुर की कुल 5 टीमों ने भाग लिया, जिनके सहयोग से लगभग 531 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम में चंद्रमादास जी महाराज (पालवास), महावीरजति जी महाराज (गड़ोदा), प्रकाश वीर, पूर्व किसान आयोग अध्यक्ष हरिराम रणवा, पूर्व विधायक रतन जलधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, प्रिंस के डायरेक्टर जोगेंद्र सुंडा, प्रन्यास अध्यक्ष डॉ. रविंद्र धाबाई, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान के सभाध्यक्ष एवं प्रन्यास सचिव सम्पत सिंह, केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव मनीष डीडवानिया, भाजपा नेता महेश शर्मा, रिछपाल फोगावट, चितरंजन सिंह राठौड़, संभाग संगठन मंत्री यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह कस्वा, कोषाध्यक्ष बिहारी सिंह कविया, अतिरिक्त जिला मंत्री सनत कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित हुआ। इसके पश्चात गोविन्दम पैलेस के सभागार में भव्य व्याख्यान माला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता गौतम खट्टर ने “हिन्दू पहचान – संकट और समाधान” विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज में एकजुटता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन हनुमान सिंह पालवास एवं सम्पत सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related Articles