[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया:आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया:आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद

खेतड़ीनगर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया:आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर पुलिस ने आवासीय क्वार्टर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को अभिजीत स्वामी, निवासी बगड, और विपिन कुमार, निवासी खेतड़ी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति उनके मकानों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए थे।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। गठित टीम ने दबिश देकर नारनौल निवासी राहुल को हिरासत में लिया गया और उससे गहनता से पूछताछ की गई।

राहुल ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, दो चांदी के सिक्के, एक सोने की नथ और एक हजार रुपए नकद बरामद किए। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राकेश कुमार के साथ एएसआई विजय कुमार और कॅान्स्टेबल महेश सैनी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles