झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति का विस्तार:कवि नगेन्द्र शर्मा को चिड़ावा इकाई की कमान, समाज के लोगों ने दी बधाई
झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति का विस्तार:कवि नगेन्द्र शर्मा को चिड़ावा इकाई की कमान, समाज के लोगों ने दी बधाई
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। समिति ने प्रसिद्ध कवि नगेन्द्र शर्मा को चिड़ावा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समिति के जिलाध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी द्वारा संगठन प्रभारी कैप्टन शंकर लाल महरानिया की अनुशंसा पर की गई है।
नगेन्द्र शर्मा को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें वार्ड स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने तथा नगर कार्यकारिणी का गठन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
समिति पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि शर्मा अपने साहित्यिक और सामाजिक अनुभव का लाभ संगठन को देंगे। वे उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे चिड़ावा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। नगेन्द्र शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के कई सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है। इस निर्णय को संगठन विस्तार और उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091918


