[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखने पर लगेगा जुर्माना:ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए बेरिकेड्स लगाकर अस्थायी बाईपास बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखने पर लगेगा जुर्माना:ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए बेरिकेड्स लगाकर अस्थायी बाईपास बनाया

दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखने पर लगेगा जुर्माना:ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए बेरिकेड्स लगाकर अस्थायी बाईपास बनाया

झुंझुनूं : झुंझुनूं के बस डिपो चौक पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पुलिस के अनाउंसमेंट का असर नहीं होने पर ट्रैफिक इंचार्ज ने खुद ही दुकानों के बाहर रखा सामान उठवाकर अंदर रखवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि पीली पट्‌टी के बाहर दुकान का सामान रखने पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यहां बेरिकेड्स लगाकर अस्थायी बाईपास भी बनाया गया है।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 'बस डिपो चौक' पर एक व्यवस्थित ट्रैफिक चैनल (अस्थाई बाईपास) तैयार किया है।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ‘बस डिपो चौक’ पर एक व्यवस्थित ट्रैफिक चैनल (अस्थाई बाईपास) तैयार किया है।

शहर के सबसे व्यस्त इलाके बस डिपो चौक पर आए दिन लगने वाले जाम और अतिक्रमण से राहत दिलाने के लिए पुलिस टीम सड़कों पर उतरी। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए अस्थाई डायवर्जन लागू किया, जिससे वाहनों की आवाजाही को सुगम किया गया।

ट्रैफिक के लिए अस्थायी बेरिकेड्स लगाए

यातायात इंचार्ज राधेश्याम सांखला ने बताया – बस डिपो चौराहा शहर का प्रमुख जंक्शन है, जहां से रोजाना सैकड़ों रोडवेज और निजी बसों के साथ हजारों वाहन गुजरते हैं। स्थाई सर्किल या डाइवर्जन नहीं होने के कारण यहां अव्यवस्था रहती थी और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। इसे देखते हुए अस्थाई बेरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया है।

पीली पट्‌टी के बाहर दुकान का सामान रखने पर होगी कार्रवाई

इसके साथ ही सड़क किनारे दुकानों के बाहर फैले सामान को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। पीली पट्टी से बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पहले समझाइश दी गई, लेकिन अनदेखी होने पर ट्रैफिक इंचार्ज ने खुद मौके पर सामान उठवाकर दुकानों के अंदर रखवाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क आमजन के आवागमन के लिए है और भविष्य में अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Related Articles