[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आकाशीय बिजली गिरने से 5 बीघा गेहूं की फसल जली:किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की; सरदारशहर के रोलासर गांव की घटना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

आकाशीय बिजली गिरने से 5 बीघा गेहूं की फसल जली:किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की; सरदारशहर के रोलासर गांव की घटना

आकाशीय बिजली गिरने से 5 बीघा गेहूं की फसल जली:किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की; सरदारशहर के रोलासर गांव की घटना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : सरदारशहर की तहसील के गांव रोलासर में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसान कृष्ण कुमार मेघवाल के खेत में लगी लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई।

विद्युत की तारों पर बिजली गिरने से लगी आग

ग्राम पंचायत के सरपंच लादूराम पूनिया ने बताया- आकाशीय बिजली 11 हजार वोल्ट की बिजली तारों पर गिरी, जिससे चिंगारी निकली। इन चिंगारियों ने देखते ही देखते खेत में आग लगा दी। आग तेजी से फैली और खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

बारिश की वजह से बुझी आग

हालांकि, घटना के तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। समय पर हुई बारिश के कारण आसपास के खेतों में खड़ी अन्य रबी फसलें आग की चपेट में आने से बच गईं, जिससे बड़े नुकसान की आशंका टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व सरपंच महेंद्र सिहाग, एडवोकेट शिवलाल गोदारा, रामेश्वरलाल भाकर और सुरेंद्र बाना सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को तत्काल उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे किसान की आर्थिक क्षति की भरपाई हो सकेगी।

Related Articles