[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान की बेटियों का शानदार प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

10वीं में ऐश्वर्या 98.33% के साथ टॉपर, 45 से अधिक छात्राओं का हुआ सम्मान

सीकर : ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवसिंहपुरा की छात्राओं ने वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं ने शानदार अंक हासिल किए।

कक्षा 10 में ऐश्वर्या ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महिमा (97.83%), दर्शिका (95.50%) और मोनल (95.33%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा 12 में कंचन ओला (95%), महक (93%), यांशिका (92.40%) और निशिका (91.80%) सहित अन्य छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम दिए।

सम्मान समारोह में झलका गौरव
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 45 से अधिक मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोल्ड मेडलिस्ट कंचन ओला ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या डॉ. सुशीला पूनिया ने सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

अभिभावकों ने दिया सकारात्मक संदेश
कंचन ओला के पिता सीताराम ओला ने कहा कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए, जबकि महक जोशी के पिता कृष्ण राम जोशी ने शिक्षा के साथ संस्कारों को भी जरूरी बताया। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष झाबरमल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल रहा।

Related Articles