मंड्रेला से करणी माता व बाबा रामदेव के दर्शनों हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ
मंड्रेला से करणी माता व बाबा रामदेव के दर्शनों हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ
मंड्रेला : क़स्बे के वार्ड संख्या 1 स्थित पीपलों का मोहल्ला से शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में श्रद्धालुओं का एक जत्था करणी माता मंदिर एवं रामदेवरा मंदिर के दर्शनार्थ रवाना हुआ। भक्तिमय माहौल में शुभकामनाओं सहित जत्थे को विदाई दी गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खाने-पीने, विश्राम तथा चिकित्सा की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सभी यात्री सुरक्षित एवं सुखद यात्रा कर सकें। जत्थे में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ भजन-कीर्तन करते हुए रवाना हुए।
इस अवसर पर श्रद्धालु सत्यनारायण नायक ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि करणी माता और बाबा रामदेव के दर्शन से मन को शांति और नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं बनारसीलाल गॉड ने कहा कि इस तरह की धार्मिक यात्राएं समाज में एकता और भाई चारे को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहां कि सभी श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे यात्रा सुगम और सफल हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091499


