झुंझुनूं में फुले जयंती पर सर्व समाज की भव्य रैली 11 अप्रैल को: नानुवाली बावड़ी में किया पोस्टर का विमोचन, जनसंपर्क अभियान तेज
झुंझुनूं में फुले जयंती पर सर्व समाज की भव्य रैली 11 अप्रैल को: नानुवाली बावड़ी में किया पोस्टर का विमोचन, जनसंपर्क अभियान तेज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की नानुवाली बावड़ी में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में फुले-अंबेडकर वाहन रैली की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सर्व समाज की ओर से बुलाई गई थी। इस दौरान समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।
विभिन्न गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
रैली के संयोजक और माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में खेतड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान समाज के लोगों ने रैली में शामिल होकर सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश देने का संकल्प लिया।
शिक्षा में योगदान को किया याद
बैठक में वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी ने रैली को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पोस्टर विमोचन व जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री अशोक सैनी, तहसील अध्यक्ष देवाराम सैनी, नानुवाली बावड़ी सरपंच रमेश सैनी, रामावतार सैनी, सुभाष सैनी, मालाराम बगड़िया, सुल्तान सैनी, पूरणमल भगत, नवरंग लाल, रवि सैनी और विक्की सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रैली को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091997


