[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढागौड़जी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:दो हजार रुपए का इनामी एक साल से फरार था, हत्या के प्रयास में हुक्मपुरा से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढागौड़जी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:दो हजार रुपए का इनामी एक साल से फरार था, हत्या के प्रयास में हुक्मपुरा से पकड़ा

गुढागौड़जी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:दो हजार रुपए का इनामी एक साल से फरार था, हत्या के प्रयास में हुक्मपुरा से पकड़ा

गुढागौड़जी : गुढागौड़जी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने दो हजार रुपए के इनामी आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को घटना के एक साल बाद पकड़ा गया है। जीतरवालों की ढाणी निवासी विनोद कुमार (27) ने 6 मार्च 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 5 मार्च 2025 की शाम करीब 5 बजे जब वह गुरु कृपा धर्म कांटा से अपने घर लौट रहे थे, तो रास्ते में एक निजी अस्पताल के पास 15-20 युवकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।

आरोपियों के पास लोहे के पाइप थे और उन्होंने बोलेरो व पिकअप वाहन से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। हमलावरों ने गाड़ी पर पाइपों से हमला किया, जिसमें एक पाइप विनोद कुमार की आंख के ऊपर लगा। विनोद कुमार ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और बाद में अस्पताल में इलाज करवाया। परिवादी ने कई नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी रामसिंह (22) निवासी हुक्मपुरा को पकड़ लिया। रामसिंह इस मामले में दो हजार रुपए का इनामी अपराधी था। पुलिस ने उसे हुक्मपुरा से हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles